आपको तो पता ही है कि इससे पहले भी इस तरह के कई मामले आ चुके हैं। और इन मामलो के चपेट में कितने लोग भी आ चुके हैं। Guys, ये सब तो एक Hackers की चाल होती है, वो तो ऐसा करेंगे ही करेंगे। बशर्ते की हम उनसे कैसे बचे? ये हमारे लिए जानना जरुरी होता है।
आज हम SIM Swap से जुड़े इन सभी बातों को जानेंगे की कोशिश करेंगे:-
#1.SIM Swapping क्या है?
#2.यह कैसे किया जाता है?
#3. sim swapping या cloning जैसे fraud से बचने के तरीके- क्या करें और क्या न करें?
#4. मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) से भी होता है फ्रॉड?
चलिए जानते हैं विस्तार से
चलिए जानते हैं विस्तार से
#1.SIM Swapping क्या है?
Sim cloning या फिर sim swaping एक ऐसी तकनीक है जिसके जरिए किसी sim card का डुप्लीकेट कार्ड तैयार किया जा सकता है। मैलिशस तरीके से sim clone और original sim दोनों ही बिना मोबाइल सब्सक्राइबर की जानकारी के एक साथ काम करते हैं। Sim swap का मतलब है sim exchange, जिसमें आपके फोन नंबर से एक नए सिम का रजिस्ट्रेशन कर लिया जाता है। ऐसा होते ही आपका सिम कार्ड बंद हो जाता है और फोन से सिग्नल गायब हो जाते हैं। अब आपके नंबर से रजिस्टर हुए दूसरे सिम पर आने वाले ओटीपी को इस्तेमाल कर कोई दूसरा शख्स आपके पैसे अपने अकाउंट में transfer कर लेता हैll
किसी के भी नंबर को ट्रैक कैसे करें जानने के लिए यहां क्लिक करें
किसी के भी नंबर को ट्रैक कैसे करें जानने के लिए यहां क्लिक करें
#2.यह कैसे किया जाता है?
SIM Swapping करने के और भी तरीके हैं, लेकिन जो सबसे ज्यादा प्रचलित है, जिसका प्रयोग सबसे ज्यादा किया जाता है हम उसी के बारे बात करेंगेl
अगर हम गौर करे तो SIM Swapping सिर्फ Hacking नहीं हैl बल्कि यह Crime के दायरे में आता हैl इसीलिए यह मामला सभी SIM operator के साथ भी हो सकता हैl इसीलिए सावधान और सतर्क रहेl चलिए जानते है Hackers के सबसे पसंदीदा चाल को l
Phone Call की मदद से
अबतक सबसे ज्यादा जो SIM Card Swapping के मामले आये है, उनके कारण Phone Call ही बताया जा रहा है ! जी हां, अब से आपको Phone Call से ज्यादा सावधान रहने की ज़रूरत है|
आपको तो पता ही है की फ़िलहाल में कुछ Mobile Operators में Maintenance का काम चलने से Network Fluctuate कर रहा है, जिसका फायदा Hackers बखूबी उठा रहे हैं|
दर असल Phone Call के ज़रिये आपको फंसाया जाता है|आपको कहा जाता है की आपका SIM Card अब Outdated हो गया है, इसलिए आप अपने SIM Card को update करा लीजिये नहीं तो आपके SIM Card में Network की समस्या बनी रहेगी|
अंत में Hacker आपको घर बैठे SIM Card Update कराने का लालच देता है, फिर अपने झांसे में फसाकर आपको एक SMS करने को बोलता है. और हम आलसियों को क्या चाहिए हम Hacker की सारी बातों को मानकर वो सब कर देते हैं |
#3. sim swapping या cloning जैसे fraud से बचने के तरीके- क्या करें और क्या न करें?
#अगर आपको किसी टेलिकॉम कंपनी से कोई कॉल आए और आपसे sim card number पूछा जाए। इस तरह की निजी और संवेदनशील जानकारी कभी किसी के साथ शेयर न करें।
#याद रखें कि किसी भी कंपनी का कोई भी अधिकारी निजी और गोपनीय जानकारी कभी नहीं पूछता है।
#scammers आम तौर पर 20 डिजिट वाले सिम कार्ड नंबर के बारे में पूछते हैं। अगर कोई फोन पर आपसे इस बारे में जानकारी लेना चाह रहा है, तो समझ जाइए कि यह खतरे की घंटी है।
#scammers SIM card number पता करने के बाद 1 नंबर प्रेस करने को कहते हैं ताकि authentication पूरा हो सके। इसी कॉल को वे Telecom server से कनेक्ट करके sim swapping प्रोसेस पूरा करते हैं। अगर ऐसा हो, तो कभी भी 1 नंबर प्रेस न करें और इसकी complain करें|
#ध्यान रखें बैंक का कोई भी कर्मचारी फोन कॉल पर इस तरह की जानकारी के बारे में नहीं पूछता है।
#सोशल मीडिया पर आप अपनी निजी जानकारी कभी भी किसी व्यक्ति से share न करे, और न ही अपनी personal informations के बारे में अनजान लोगो को बताये।
#यदि आपके फ़ोन के नेटवर्क का सिग्नल चला जाता है और काफी देर तक सिग्नल नहीं आता है, तो तुरंत अपने नजदीकी SIM SERVICE CENTER में जा कर इसकी सूचना दे और अपना बैंक अकाउंट और कार्ड को ब्लॉक कर दे।
#यदि अनजान व्यक्ति के द्वारा आपको लगातार फ़ोन आता है, तो मोबाइल को बंद न करे और इसकी सूचना अपने नजदीकी पुलिस थाने को दे।
#4.मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) से भी होता है फ्रॉड
MNP के जरिए भी sim swap किया जा सकता है। हैकर्स के लिए यह भी एक ऑप्शन है। MNP के जरिए किसी अन्य ऑपरेटर में यूजर अपना नंबर पोर्ट करते हैं। इसके लिए एक SMS किया जाता है। यहां पर भी उस SMS का गलत इस्तेमाल किया जाता है। इस मामले में भी हैकर आपके सिम कार्ड sim card clone बनाकर डुप्लीकेट सिम बना सकते हैं।
तो यह था sim swapping fraud क्या है। इससे बचने के तरीके और कैसे सतर्क रहे इसको लेकर की पूरी जानकारी आशा करता हूं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो। अपनी राय कमेंट करके जरूर दें धन्यवाद।
Please note:-
If you have more information, or if you feel anything wrong then comment and tag me immediately So, I can edit or add new information.
Thank you-
#technort
Thank you-
#technort


0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box...