ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है - What is Operating System ?


ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है  What is Operating System ?

ऑपरेटिंग सिस्टम एक सिस्टम सॉफ्टवेयर  होता है। जसी शार्ट में हम OS भी बोलते हैं। एक तरह से ये कंप्यूटर में  आत्मा की तरह होता है जिसके बिना कम्प्यूटर बिलकुल भी काम नहीं कर सकता। ये कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बीच सभी कामों का संचालन करता है। ये हार्डवेयर और उपयोगकर्ता ( users ) यानी हमारे बीच एक तरह का इंटरफ़ेस होता है जो हमें एक दूसरे से जोड़ता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रकार
ऑपरेटिंग सिस्टम को दो भागों में विभाजित किया गया है-

  1. उपभोक्ताओं की संख्या के आधार पर
  2. काम करने के मोड के आधार पर

उपभोक्ताओं की संख्या के आधार पर
उपभोक्ताओं की संख्या के आधार पर ऑपरेटिंग सिस्टम दो प्रकार का होता है-

सिंगल यूजर ऑपरेटिंग सिस्‍टम (Single User Operating System) - सिंगल यूजर ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर पर एक बार में एक ही यूजर को कार्य करने की अनुमति देता है यानी यहां पर एक साथ एक से अधिक यूजर अकाउंट नहीं बनाए जा सकते हैं केवल एक ही व्यक्ति काम कर सकता है
उदाहरण- MS DOS, WINDOWS 3X WINDOWS 95/97/98

मल्‍टीयूजर ऑपरेटिंग सिस्‍टम (Multi User Operating System) - ऐसे ऑपरेटिंग सिस्टम जिसमें आप एक से अधिक यूजर अकाउंट बना सकते हैं और उन पर काम कर सकते हैं मल्टी यूजर ऑपरेटिंग सिस्टम कहलाते हैं इसमें प्रत्येक यूजर को कंप्यूटर से जुड़ा एक टर्मिनल दे दिया जाता है 
उदाहरण- WINDOWS 10, LINUX, MAC OS, UNIX.

काम करने के मोड के आधार पर
काम करने के मोड के आधार पर भी इसे दो भागों में विभाजित किया गया है -

  1. कमांड लाइन इंटरफेस (Command Line Interface): यह करैक्टर यूजर इंटरफेस (CUI) के रूप में भी जाना जाता है, सीयूआई एक इंटरफ़ेस है जिसके द्वारा हम कंप्यूटर सिस्टम से टाइपिंग के द्वारा इंटरैक्ट करने का एक तंत्र होता है। विशिष्ट कार्य करने के लिए उपयोगकर्ता के द्वारा कमांड्स का इस्तेमाल किया जाता है, इन कमांड्स के द्वारा स्वचालित रूप से काम करना आसान हो जाता हैं। सीएलआई केवल टेक्स्ट टाइप्स का उपयोग करता है इन कमांड्स का इस्तेमाल हम एमएस-डॉस में करते है।
  2. ग्राफिकल यूजर इंटरफेस (Graphical User Interface): यह एक कंप्यूटर प्रोग्राम है जो किसी व्यक्ति को प्रतीकों, विसुअल्स और पॉइंटिंग उपकरणों के इस्तेमाल से कंप्यूटर के साथ संचार करने में सक्षम बनाता है। पहला ग्राफिकल यूजर इंटरफेस 1970 के दशक में ज़ेरॉक्स कार्पोरेशन द्वारा डिजाइन किया गया था। हम रोजाना ग्राफिकल यूजर इंटरफेस वाले उपकरणों का इस्तेमाल करते है, जैसे कि एमपी 3 प्लेयर, पोर्टेबल मीडिया प्लेयर, गेमिंग डिवाइसेज़, आदि में पाई जा सकती हैं।

Post a Comment

0 Comments