Jio Giga Fiber क्या है कैसे करेगा काम?

क्या है जियो गीगाफाइबर?

Hello guys स्वागत करता हूं आप सभी का TECHNORT  के न्यू पोस्ट में मेरा नाम है,
 Ramsharan आज हम बात करने वाले हैं, Jio Giga Fiber क्या होता है?



JioGigaFiber फाइबर टु द होम यानी FTTH पर आधारित है. FTTH का मतलब ये है कि अगर आपको इंटरनेट सर्विस चाहिए तो आपके घर तक एक केबल दिया जाएगा. अभी जिस केबल से आपको इंटरनेट मिलता है वो इस स्पीड इंटरनेट देने लायक नहीं होते.


FTTH की वजह से स्पीड भी मिलेगी. इस सर्विस के लिए यूज की जाने वाली केबल दूसरों के मुकाबले फास्ट कनेक्टिविटी प्रोवाइड करती है. यह मौजूदा केबल के मुकाबले बेहतर होगी और इससे हाई स्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी और ऑनलाइन गेमिंग भी पहले से बेहतर होगी.

किन शहरों में मिलेगा:
हाल ही में हुई कंपनी की सालाना बैठक में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो गीगाफाइबर भारत के सभी मुख्य शहरों में मिलेगा। हालांकि, शुरुआती दौर में कंपनी इसे कुछ चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध कराएगी। इस वक्त जिन शहरों में जियो गीगाफाइबर कनेक्शन उपलब्ध हैं उनमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, हैदराबाद, सूरत, वड़ोदरा, चेन्नै, नोएडा, गाजियाबाद, भुवनेश्वर, वाराणसी, प्रयागराज, बेंगलुरु, आगरा, मेरठ, विशाखापत्तनम, लखनऊ, जमशेदपुर, हरिद्वार, गया, पटना, पोर्ट ब्लेयर शामिल हैं। चरणबद्ध तरीके से जियोफाइबर की सर्विसेज 1,600 शहरों तक पहुंचेंगी।

सेट टॉप बॉक्स:
 रिलायंस जियो ने इस प्लान के साथ अपने यूज़र्स के लिए 4K Set-Top box भी पेश किया है। इसकी खासियत है कि इसमें आपको वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, ऑनलाइन गेमिंग और ऐप्स का एक्सेस भी मिलेगा। कंपनी ने इसे जियो फाइबर वेलकम ऑफर का नाम दिया है।


जियो गीगाफाइबर के प्लान
कंपनी ने जियो गीगाफाइबर के साथ आने वाले प्लान्स की पूरी जानकारी अभी नहीं दी है। हालांकि, आज कमर्शल के बाद प्लान्स के डीटेल कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएंगे। अभी की बात करें तो कंपनी ने प्लान की जानकारी देते हुए केवल यही बताया है कि जियो गीगाफाइबर यूजर्स के पास 700 रुपये से 10,000 रुपये के प्लान्स का विकल्प रहेगा। इन प्लान्स में से यूजर अपनी जरूरत के मुताबिक किसी एक को चुन सकेंगे।

तो यह था Jio Giga Fiber की पूरी जानकारी आशा करता हूं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो। अपनी राय कमेंट करके जरूर दें धन्यवाद।

Please note:


If you have more information, or if you feel anything wrong then comment and tag me immediately So, I can edit or add new information.
Thank you-

Post a Comment

0 Comments