मोबाइल क्या है और किसने बनाया ? – What Is Mobile In Hindi

मोबाइल फोन क्‍या है?
www.technort.in

 Mobile phone को Cell Phone, Cellular Phone, Wireless Phone बहुत से अलग-अलग नामो से भी जाना जाता है। यह एक ऐसा डिवाइस है, जिसके माध्यम से दो लोग एक-दूसरे से बहुत दूर होते हुए भी आसानी से बात कर सकते है। अन्य शब्दों में कहा जाए तो यह एक लंबी दूरी का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जिसका उपयोग ध्वनि के संचार के लिए किया जाता है।

आज के आधुनिक समय में इसका उपयोग बढ़ गया है, अब mobile का उपयोग न सिर्फ बात करने के लिए किया जाता है बल्कि Mobile Phone Ka Use message भेजने के लिये, email, इंटरनेट आदि ऑनलाइन कार्यों के उपयोग के लिए और गेमिंग, ब्लूटूथ, वीडियो रिकॉर्ड, ऑडियो रिकॉर्ड के साथ तस्वीरे खींचने, Mp3 Player, रेडियो, GPS इत्यादि कार्यो में भी Mobile Phone Ka Use होता है।

Mobile Ka Advantage Or Disadvantage


मोबाइल के फायदे क्या हैं? – Benefits Of Mobile Phone In Hindi


  • आज मोबाइल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है इसका मुख्य कारण यह है कि यह सभी लोगों से जुड़े रहने का एक सरल माध्यम बन चुका है, आज हम फेसबुक, व्हाट्सएप जैसे सोशल एप्स की मदद से अपने दोस्तों रिश्तेदारों तथा अन्य व्यक्ति से कहीं भी कभी भी बातें कर सकते हैं तथा कनेक्ट हो सकते हैं!
  • मोबाइल फोन के जरिए देश के भीतर कहीं भी तथा विदेश में दूसरे व्यक्ति को कॉलिंग के जरिए अपनी आवाज को दूसरे व्यक्ति तक पहुंचा सकते है! मोबाइल फोन दूर रहकर मनुष्य के विचारों को व्यक्त करने का माध्यम है।
  • आज हम स्मार्टफोंन की मदद से कई सारे कार्य आसानी से कर सकते हैं जैसे कि हम घर बैठे बिजली, पानी, मोबाइल रीचार्ज, tv के बिलों का भुगतान घर बैठे कर सकते हैं जिस वजह से हम कह सकते हैं कि मोबाइल ने मनुष्य के समय के साथ-साथ उनके ऊर्जा शक्ति को save करने का भी कार्य किया है?



मोबाइल फ़ोन के नुक़सान?   Disadvantage Of Mobile Phone In Hindi


  • अधिक देर तक mobile phone का उपयोग करने से आंखें खराब होती है जिससे कम दिखाई देने की समस्या हो सकती है। 
  • मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से कार्य करने में मन नहीं लगता है और again - again ध्यान भटकता है।
  • मोबाइल के दुष्प्रभाव में एक याददाश्त का कमजोर होना भी है, क्योंकि हम कुछ भी याद करने की बजाय उसे मोबाइल में सेव कर लेते है।
  • मोबाइल नेटवर्क से निकलने वाला रेडिएशन न सिर्फ मनुष्य बल्कि पशु-पक्षियों के लिए भी बहुत हानिकारक है।



मोबाइल किसने बनाया और अविष्कार किसने किया?

पहले मोबाइल का आविष्‍कार मार्टिन कूपर नामक एक अमेरिकी इंजीनियर ने किया था। पहला मोबाइल दुनिया के सामने  अप्रैल, 1973 को रखा था   इसका वजन 2 Kg और कीमत 2 लाख रूपये थी। इसके पश्चात 1983 में मोटोरोला का ही Dynatac 8000x मॉडल आया जिसकी बैटरी को एक बार चार्ज कर करीब 35 मिनट तक बात की जा सकती थी।  यानी की यही वो तारीख दी जब दुनिया के बिना तार वाले एक ऐसे छोटे से उपकरण को देखा था जिसके ज़रिए वो अपने परिजनों से बातचीत कर सकते हैं. तब से अब तक मोबाइल और ज्यादा एडवासंड होता चला गया और आज स्मार्ट फोन ने तो माने मोबाइल के भी मायने बदल दिए।

जी हां, अब भला आप ही सोचिए क्या मोबाइल के आने से पहले आपमे से किसी ने भी कल्पना की थी कि एक छोटा सा उपकरण हमारी ज़िंदगी को इतना आसान बना सकता है।



Conclusion:

तो यह था मोबाइल क्या है और किसने बनाया की जानकारी आशा करता हूं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो। अपनी राय कमेंट करके जरूर दें तो दोस्तों खुस रहिये, सीखते रहिए और सिखाते रहिये धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments